Apr 06, 2026
govt-ads

मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का आयोजन, कार्मिकों के कौशल विकास पर जोर,

post-img

रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय में क्षमता विकास आयोग की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह” का आयोजन जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी कार्मिकों के कौशल एवं कार्यक्षमता को बढ़ाना तथा उन्हें आधुनिक प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना रहा।

       इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग अपने शत-प्रतिशत कार्मिकों का नामांकन आईजीओटी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहल कर्मियों के सतत प्रशिक्षण और दक्षता वृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिकों को सप्ताह में न्यूनतम चार घंटे ऑनलाइन शिक्षण करना अनिवार्य होगा तथा इस दौरान वे कम से कम एक कोर्स पूर्ण कर उसका प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे। इससे न केवल उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी, बल्कि शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भी सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिशन कर्मयोगी के उद्देश्यों को सफल बनाने तथा नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने का संकल्प लिया।