नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां आज शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर मिली। विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई थी। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। आपातकालीन प्रोटोकॉल के बीच इंडिगो के इस विमान ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के वक्त रनवे पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात थीं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फ्लाइट में टेक्निकल फाल्ट होने की वजह से कॉल हुई थी। सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था। इंडिगो की तकनीकी टीम अब विमान की सघन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खराबी कितनी गंभीर थी। जानकारी के अनुसार इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों की जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। इंडिगो प्रशासन अब इंजन में आई इस तकनीकी खराबी के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।
Trending
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्व लोक अदालत का आगाज, पारदर्शिता और सुलभ न्याय पर दिया विशेष जोर
पिता बन गए यूट्यूबर अनुराग डोभाल! पत्नी रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की बच्चे के पैरों की फोटो, फैंस ने लुटाया प्यार
आज इंडिगो इमरजेंसी लैंडिंग: दिल्ली एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर
रुद्रपुर ब्रेकिंग न्यूज: कोर्ट आदेश के बाद फर्जी पत्रकार पर केस दर्ज
गैरों पे करम, अपनों पे सितम, रुद्रप्रयाग प्रशासन पर दोहरे मापदंड के आरोप, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल,
मयाली शराब ठेके पर खुला माफिया राज, वायरल स्टिंग के बाद धमकियों का खेल, जबरन बयान बदलवाने की साजिश और प्रशासन की चुप्पी,
उत्तराखंड चुनावी डेटाबेस की डेटा गुणवत्ता बढ़ाने और मतदान दिवस की दक्षता में महत्वपूर्ण सुधार के लिए 1 अप्रैल से सघन मैपिंग अभियान
मानव-वन्यजीव संघर्ष से निपटने को वन कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण