रुद्रप्रयाग। पशुपालन विभाग के अंतर्गत जिला योजना (वर्ष 2025-26) में स्वीकृत राजकीय पशु चिकित्सालय ऊखीमठ के भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। लगभग 51.99 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन से क्षेत्र के पशुपालकों को आधुनिक एवं बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिलान्यास किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत तथा जिला पंचायत ऊखीमठ की अध्यक्ष कुब्जा धर्वाण भी मौजूद रहीं। वक्ताओं ने कहा कि नए पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण से क्षेत्र के पशुधन को समय पर उपचार मिल सकेगा, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना पशुपालकों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखंड अधिशासी अभियंता डॉ. मीनल गुलाटी, सहायक अभियंता सुशील तिवारी तथा पशुपालन विभाग के चिकित्सक डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य मौजूद थे।