रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ। जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित मैखंडी ने नवनियुक्त जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के जनहित के मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की और मांग पत्र सौंपा।
भेंट के दौरान अमित मैखंडी ने आगामी केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को समय से पूर्व सुव्यवस्थित करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रशासन को अभी से जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर देने चाहिए। मैखंडी ने जिलाधिकारी का ध्यान त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति की ओर आकर्षित करते हुए इसके त्वरित सुदृढ़ीकरण और मरम्मत की मांग की। उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त केदारघाटी के विभिन्न स्थानों पर शौचालय निर्माण एवं स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने, बढ़ती यातायात समस्या के समाधान के लिए पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने तथा अन्य लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने की मांग की। नवनियुक्त जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यवाही को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन में तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
“जनहित हमारे लिए सर्वोपरि है। शासन-प्रशासन और आम जनमानस के आपसी सामंजस्य से ही केदार घाटी की समस्याओं का निराकरण संभव है। हमारा संकल्प क्षेत्र का समग्र विकास और यात्रा को सुगम बनाना" - अमित मैखंडी, जिला पंचायत सदस्य
Trending
शिक्षाविद श्यामादत्त शास्त्री के नाम से होगा इंटर कॉलेज मयकोटी का नाम
गाजियाबाद लोनी स्टैबिंग घटना में सलीम वास्तिक घायल
जिपंस अमित मैखंडी ने डीएम व एसपी से की शिष्टाचार भेंट, केदारनाथ यात्रा व विकास कार्यों पर हुई चर्चा
फरवरी में तपने लगा हिमालयः केदारघाटी की चोटियां बर्फ विहीन, जल संकट की दस्तक असमय गर्मी और शुष्क मौसम ने बढ़ाई चिंता,
मतदाता मैपिंग में रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल, 99.70 प्रतिशत कार्य पूर्ण
न्यायालय से दोषमुक्त हुए त्रिभुवन चौहान का पलटवार, छवि धूमिल करने और राजनीतिक रूप से कमजोर दिखाने के उद्देश्य से झूठा प्रकरण कराया दर्ज,
उत्तरकाशी डामटा त्रासदी: एक ही गांव के दो युवकों की मौत
रुद्रप्रयाग में नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका से मचा हड़कंप,,
जिपंस अमित मैखंडी ने डीएम व एसपी से की शिष्टाचार भेंट, केदारनाथ यात्रा व विकास कार्यों पर हुई चर्चा
- by Praveen Singh
- Feb 27, 2026