गैरसैंण। उत्तराखण्ड में आज से बजट सत्र शुरू हो गया है। भराड़ीसैंण विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरूआत हुई। राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का खाका सदन के सामने रखा गया है। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों के साथ-साथ आगामी योजनाओं और नीतिगत प्राथमिकताओं का उल्लेख किया है। इस अभिभाषण को सरकार के दृष्टिकोण और आगामी विकास योजनाओं की दिशा के रूप में देखा जाता है। वहीं बजट सत्र शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल के अभिभाषण शुरू ही हुआ था कि कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इधर सदन के बाहर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता दिवालीखाल पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकार उन्हें रोक दिया। हांलाकि प्रदर्शन के दौरान यूकेडी कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर विधानसभा तक पहुंच गए थे, जिसके बाद 10 से 15 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं दिवालीखाल में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियां रोकी और इसके बाद यहां पांच बैरियर तोड़ दिए गए। कार्यकर्ता विधानसभा जाने की मांग पर अड़े हैं। वहीं पुलिस ने उन्हें पानी की बौछार कर हटाया। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज तीन बजे सदन में बजट पेश करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक बजट में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं देखने को मिल सकती हैं।
Trending
नॉनवेज वीडियो विवाद: कानपुर में महंत को भीड़ ने पीटा
बजट सत्र से उत्तराखण्ड में राजनीतिक बहस तेज
दक्षिणी लेबनान बना युद्ध का मुख्य मैदान
ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत पर धोनी ने टीम इंडिया को बधाई दी
देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर सड़क हादसे के बाद भीषण आग
नगरासु में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम, महिलाओं ने दिखाई अपनी शक्ति और संस्कृति
केदारनाथ की ‘रूप छड़’ को लेकर मचा हड़कंप, बीकेटीसी की अनुमति से महाराष्ट्र ले जाई गई थी धर्म दंड
सुमाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूंजा सशक्तिकरण का संकल्प, जिपं अध्यक्ष और जिला विकास अधिकारी ने महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन के लिए किया प्रेरित