कानपुर। यूपी के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न केवल लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है, बल्कि आक्रोश भी पैदा कर दिया है। दरअसल, कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित भूतेश्वर मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के कई लोग नाराज हो गए और महंत के साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से निकालकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मंदिर के महंत को नॉनवेज खाते हुए दिखाया गया। इसके बाद इलाके के लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना था कि मंदिर में रहने वाले महंत को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। रविवार देर रात जब महंत मंदिर परिसर में मौजूद थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और गुस्से में उनके साथ मारपीट करने लगे। घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित भूतेश्वर मंदिर के महंत हैं और मंदिर परिसर में बने एक कमरे में ही रहते हैं। इधर मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महंत को भीड़ से बचाकर रावतपुर थाने ले आई। मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं। महंत ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
Trending
अग्निवीर संवाद 2026: मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में कैडेट्स के सवालों के बीच साझा किया अपना राजनीतिक सफर
धामी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: यूसीसी संशोधन के जरिए लिव-इन रिलेशनशिप में धोखाधड़ी रोकने के लिए बनाए कड़े कानून
बदरी- केदार में गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक, बीकेटीसी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास
जिला प्रभारियों को 11 मार्च तक डेडलाइन: एस्कॉर्ट शिक्षकों की सूची राज्य कार्यालय को सौंपने के कड़े निर्देश जारी
योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी पारदर्शिता: देवभूमि परिवार विधेयक से खत्म होगा भ्रष्टाचार और लाभार्थी आंकड़ों का दोहराव
पिरूल संग्रहण में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी: 5.42 करोड़ रुपये का भुगतान और 8,555 टन का नया लक्ष्य, वनाग्नि होगी कम
हाईकोर्ट में भ्रूण लाने से नैतिक और सुरक्षा सवाल
पर्सनल लॉ में कानूनी खामियों पर कोर्ट के सवाल