बाजपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर कोतवाली परिसर के मुख्य द्वार पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वर्षों पुराने प्रेम प्रसंग के बाद शादी से मना करने पर एक आक्रोशित युवती ने अपने प्रेमी की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना इतनी अचानक हुई कि कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए सकते में आ गए। आनन-फानन में पुलिस ने बीच-बचाव कर युवक को युवती के चंगुल से छुड़ाया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया। जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का बाजपुर क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ बीते कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर लगता है। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मेल-मिलाप के बाद परिजनों के माध्यम से शादी की बात भी लगभग तय हो गई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन हाल ही में युवक ने अचानक शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिससे दोनों परिवारों के बीच विवाद गहरा गया। शादी से इनकार किए जाने से क्षुब्ध युवती पहले युवक के घर पहुंची और अपना विरोध जताया। बात न बनने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। शनिवार को दोनों पक्षों को बातचीत और समझौते के लिए बाजपुर कोतवाली बुलाया गया था। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच ही रहे थे कि मुख्य गेट पर युवती की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी, वह अपना आपा खो बैठी। उसने गुस्से में गाली-गलौज करते हुए अपने पैर से चप्पल निकाली और युवक पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। कोतवाली गेट पर अचानक हुई इस मारपीट से परिसर में हड़कंप मच गया। कोतवाली गेट पर हंगामा बढ़ता देख वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत दौड़कर स्थिति को संभाला और युवती को शांत कराते हुए युवक को उसके चंगुल से अलग किया। इस दौरान सड़क पर आ-जा रहे तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई, जिसे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मौके से खदेड़ा और स्थिति सामान्य की। घटना के बाद युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली से वापस लौट गई, जबकि पुलिस ने युवक को बैठाकर पूछताछ की।
Trending
सरकारी खजाने में आई जबर्दस्त मजबूती: कुल राजस्व में 22 प्रतिशत वृद्धि के साथ हासिल की नई ऊंचाई
6000 जवानों के कंधों पर कांवड़ मेले की सुरक्षा: ड्रोन और डॉग स्क्वायड से चप्पे-चप्पे पर नजर, 18 सुपर जोन में बंटी धर्मनगरी
कांवड़ मेले की छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई के शेड्यूल का कड़ाई से पालन कराएं संस्थान: हरिद्वार डीएम
बाजपुर पुलिस गेट के बाहर भड़की युवती, प्रेमी को चप्पलों से पीटने पर मची सनसनी
शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प, 'जय पहाड़-जय पहाड़ी' के नारों से गूंजा रुद्रप्रयाग,
पशुपालन-डेयरी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पात्र लाभार्थियों तक हर हाल में पहुंचे लाभ: डीएम विशाल मिश्रा,
दूरस्थ गांव सारी में सरकार का 'मेगा जनसेवा शिविर, शिकायतों का तत्काल निस्तारण, योजनाओं का मिला लाभ,
यूटीयू बीटेक लीक का विरोध कर रहे नेताओं पर पुलिस कार्रवाई की तीखी आलोचना, गरमाई देहरादून की राजनीति