स्वास्थ्य केंद्रों में चला स्वच्छता और पौधरोपण अभियान, ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत एएनएम, सीएचओ और आशा कार्यकत्रियों ने दिया स्वच्छता का संदेश,

Blog
 Image

रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्रों के परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।

 

अभियान के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों और आसपास के परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ), आशा कार्यकत्रियों एवं आशा फैसिलिटेटरों ने सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों को स्वच्छ रखने के साथ ही आमजन को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक किया।

 

स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान के माध्यम से स्वच्छ स्वास्थ्य केंद्र, स्वस्थ समाज और हरित पर्यावरण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की।