तुनेटा में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम, छह गर्भवतियों की हुई गोदभराई,

Blog
 Image

रूद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्पंदन केंद्र तुनेटा में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छह गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा तीन शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ग्राम सभा तुनेटा, लावड़ी और लडियासू की महिलाओं के साथ ही महिला मंगल दल की सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आठ लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी गोल्डी सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने तथा विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत तिलवाड़ा की अध्यक्ष विनीता पुरी, ग्राम प्रधान तुनेटा ललिता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुखदेई देवी, क्षेत्रीय सुपरवाइजर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।