पुलिस ने किया दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर कड़ी निगरानी बरत रही रुद्रप्रयाग पुलिस,
रुद्रप्रयाग।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने एनआई एक्ट मामले में दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। लम्बे समय से वारंटी अभियुक्त फरार चल रहे थे, रुद्रप्रयाग पुलिस टीम को इन्हें पकड़ने में कड़ी मशक्क्त करनी पड़ी।
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा भदाणे ने सभी थाना प्रभारियों को गिरफ्तारी वारण्टों की शत-प्रतिशत तामीली को लेकर निर्देशित किया गया है।
नोडल अधिकारी चुनाव पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल के प्रभावी पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह ने गिरफ्तारी वारण्टों की तामीली के लिए पुलिस टीम गठित कर रवाना की। चौकी प्रभारी दुर्गाधार सूरज कण्डारी के नेतृत्व में गठित टीम ने फौजदारी वाद संख्या 284/2022 धारा 138 एन.आई. एक्ट से सम्बन्धित लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त अमन बुटोला निवासी ग्राम व पोस्ट सतेराखाल जनपद रुद्रप्रयाग के अलावा फौजदारी वाद संख्या 598/2023 धारा 138 एन.आई. एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अवनीश पुत्र किशन कुमार, निवासी 69 नियर आईटी पार्क प्रोपराइटर एमडी कंस्ट्रक्शन कार्यालय नियर पाइन हाल स्कूल देहरादून को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
टीम में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी दुर्गाधार सूरज कंडारी, आरक्षी सुधीर सिंह, कुलदीप मेहरा शामिल थे।