बेरीनाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेरीनाग क्षेत्र में विविध जनकल्याणकारी एवं सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग पहुंचकर मरीजों के लिए पांच इलेक्ट्रिक गर्म कंबल, पांच हीटर तथा फलों का वितरण किया। इसके अतिरिक्त, संगठन में निरंतर योगदान देने वाले वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बिजली वाले कंबल, हीटर और इलेक्ट्रिक तकिए प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन भंडारी, मंडल उपाध्यक्ष नीता बाफिला, मंडल महामंत्री किरन मियान, सभासद नीरू कार्की, सभासद मंजू बाफिला, सभासद एवं मंडल कोषाध्यक्ष भवानी प्रसाद टम्टा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर दल बहादुर बाफिला, चनकाना के बूथ अध्यक्ष दान सिंह कठायत, वरिष्ठ पत्रकार नीरज पंत, नगर भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित कई वरिष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी कड़ी में, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार ने नागिला गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 50 स्थानीय लोगों को बिजली वाले गर्म कंबल तथा सिकाई वाले हीटर वितरित किए। इस दौरान उपस्थित विशाल जनसमूह ने आशीर्वाद दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की और उनका जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। नागिला गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, बूथ अध्यक्ष हेम चंद्र पाठक, प्रधान महिपाल राम, ईश्वरी दत्त जोशी, दीवान राम, मंडल महिला मोर्चा मंत्री रीता जोशी, स्वयं सहायता समूह की विशिष्ट कार्यकर्ती हेमा लोहानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा मौजूद रहे। सभा का सफल संचालन भाजपा के ग्रामीण मंडल मंत्री चंद्रशेखर जोशी ने किया।

