Apr 05, 2026
govt-ads

आयोग के उपाध्यक्ष करेंगे कर्मचारियों से संवाद, सात अप्रैल को रहेंगे जनपद भ्रमण पर

post-img

 

रुद्रप्रयाग। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) उत्तराखंड सरकार श्री भगवत प्रसाद मकवाना द्वारा जनपद भ्रमण प्रस्तावित है। इस दौरान उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ आगामी सात अप्रैल को जिला सभागार कक्ष में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में संवाद एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय ने बताया कि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) के एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सात अप्रैल को अपराह्न चार बजे सफाई कर्मचारियों के साथ संवाद एवं समीक्षा बैठक निर्धारित है। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने संबंधित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से निर्धारित समय व स्थान में उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है।