रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के दौरे के दौरान गुप्तकाशी पहुंचकर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता स्व. अटल वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री दिवंगत कार्यकर्ता के आवास पहुंचे और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार और संगठन परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह भारी कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। स्व. अटल वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “अटल जी का जीवन जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण था। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान और पार्टी को मजबूती प्रदान करने में लगा दिया। उनका निधन संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है और उनकी ओर से किए गए कार्य कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेंगे।
Trending
एकीकृत सूचना मंच माई स्कीम से नागरिकों को मिलेगा लाभ
मदमहेश्वर घाटी में स्वरोजगार की नई राह, काश्तकारों ने सीखे बुरांस जूस, सॉस और जैविक खेती के गुर
मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
मुख्यमंत्री ने गुप्तकाशी में स्व. अटल वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से साझा की शोक संवेदनाएं,
केदारनाथ धाम यात्राः प्रशासन अलर्ट मोड में, सुरक्षा व व्यवस्थाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई उड़ान: 25 क्षेत्रीय और हिंदी फिल्मों को 8.28 करोड़ का अनुदान, फिल्म नीति-2024 से बढ़ा आकर्षण
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड होगा भंग, 5 महीने में बदलेंगी किताबें, अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए एकसमान सिलेबस लागू करने की तैयारी
परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच भारत को चाहिए ‘स्मार्ट वॉर’ की रणनीति: अनिल चौहान का उत्तराखंड में बड़ा बयान
मुख्यमंत्री ने गुप्तकाशी में स्व. अटल वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से साझा की शोक संवेदनाएं,
- by Praveen Singh
- Feb 21, 2026