इनपुट : लक्ष्मण सिंह नेगी
रुद्रप्रयाग। राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने न्याय पंचायत अगस्त्यमुनि के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उनके क्षेत्र आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों एवं फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने चमेली, रुमसी, भौसाल, डोभा, चौण्ड, भटवाड़ी, मणिगुह, मालखी, जगोठ और कमसाल सहित कई गांवों में ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान पेयजल, सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। ग्रामीणों ने दयूलाधार-मणिगुह-गणेनगर मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति, भौसाल में पेयजल संकट तथा भटवाड़ी में भूस्खलन की समस्या को लेकर राज्य मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
राज्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मणिगुह गांव स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर पूजा-अर्चना भी की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं। सरकार गांवों के समग्र विकास, सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
प्रधान मणिगुह माणिक लाल ने कार्तिक स्वामी मंदिर में धर्मशाला निर्माण तथा चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग भी रखी। कार्यक्रम में प्रधान मालखी संदीप नेगी, भाजपा अगस्त्यमुनि नगर मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री बबीता रमोला सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौ
जूद रहे।