देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विकासखंड डोईवाला के खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अधिकारी नेपाली फार्म स्थित एक निजी विद्यालय की आरटीई (Right to Education) के तहत मिलने वाली सरकारी धनराशि को मंजूर कराने के बदले रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस टीम को शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया गया और आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, धनवीर बिष्ट आरटीई फंड रिलीज करने के नाम पर निजी स्कूल प्रबंधन से रिश्वत की मांग कर रहे थे। विजिलेंस विभाग ने पूरे मामले की गुप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। इस घटना से शिक्षा विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरटीई योजना का पैसा गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए आता है, लेकिन अधिकारियों की ऐसी हरकतें योजना के उद्देश्य पर ही सवालिया निशान लगा रही हैं। विजिलेंस विभाग ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। इस गिरफ्तारी को शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
Trending
मेरठ पुलिस ने ट्रिपल मर्डर की पहेली सुलझाई
नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार: लक्सर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में की कार्रवाई
विदेशी निवेशक भारतीय शेयरों के बजाय अमेरिकी बॉन्ड चुन रहे
ईरान रेस्क्यू के जरिए अमेरिका ने वैश्विक ताकत दिखाई
चारधाम यात्रा : प्रशासन की सख्ती, रात्रि औचक निरीक्षण में व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल
मोबाइल के बढ़ते चलन से बच्चों की लिखावट हो रही कमजोर, स्क्रीन के आगे कलम की हार, हस्तलेखन से दूर हो रहे छात्र
डिजिटल उपकरणों के उपयोग को लेकर वन कर्मियों को दिया प्रशिक्षण,
आत्मा योजना को मिली नई गति, 144 लाख की कार्ययोजना स्वीकृत, किसानों की आय बढ़ाने व नवाचार पर जोर, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,
डोईवाला बीईओ धनवीर बिष्ट रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए, विजिलेंस ने दर्ज किया मामला
- by News Desk
- Apr 01, 2026