देहरादून। उत्तराखंड के विकास को नई ऊंचाई देने और आगामी 'कुंभ मेला 2027' को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दरियादिली दिखाई है। मुख्यमंत्री को प्रदेश के विभिन्न ड्रीम प्रोजेक्ट्स और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 1252 करोड़ रुपये की भारी-भरकम वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस बजट का बड़ा हिस्सा कुंभ की तैयारियों, धार्मिक पर्यटन, शिक्षा और क्षेत्रीय विकास पर खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ को विश्वस्तरीय और व्यवस्थित बनाने के लिए धनवर्षा की है। 'हर की पौड़ी' नॉर्थ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए 69.06 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा, कुंभ क्षेत्र में बिजली लाइन शिफ्टिंग, सड़क सुधार और पाइपलाइन बिछाने के कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर के तहत त्रिवेणी घाट के पुनरुद्धार के लिए 115 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। टिहरी झील के चारों ओर बनने वाली रिंग रोड के लिए 56.07 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है। वहीं, सीमांत जिले पिथौरागढ़ के धारचूला में 'एस्ट्रो टूरिज्म' (खगोल पर्यटन) को बढ़ावा देने के लिए कैलाश मानसरोवर मार्ग पर इग्लू डोम हट्स बनाए जाएंगे, जिसके लिए 4.67 करोड़ रुपये दिए गए हैं। शिक्षा क्षेत्र में बड़ी राहत देते हुए समग्र शिक्षा के लिए 446 करोड़ और अशासकीय कॉलेजों के वेतन के लिए 77.69 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण फैसला विधायक निधि को लेकर रहा, जहाँ प्रदेश के सभी 70 विधायकों को 5-5 करोड़ रुपये (कुल 350 करोड़) आवंटित किए गए हैं, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर विकास कार्यों में तेजी आ सके। शहरी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 56.35 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही, आपदा की चुनौतियों को देखते हुए सभी जनपदों के लिए 'आपदा न्यूनीकरण निधि' से 13 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा टनकपुर में पुलिस आवास, लोहाघाट में पार्किंग और रायपुर (देहरादून) में बाढ़ सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को भी हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री धामी के इस कदम को आगामी चुनावों से पहले राज्य की तस्वीर बदलने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक 'गेमचेंजर' माना जा रहा है।
Trending
निजमुला घाटी में बिजली गिरने से 500 बकरियां मृत: दशोली ब्लॉक में आपदा से मची चीख-पुकार
6 साल का इंतजार खत्म: जून 2026 से लिपुलेख दर्रे से शुरू होगा ऐतिहासिक सीमा व्यापार
विरोधियों की ओछी हरकत का शिकार: अरविंद पांडेय ने वायरल पत्र को बताया राजनीतिक चरित्र हनन
ई-फॉरेंसिक 2.0 पोर्टल से उत्तराखंड में बदली पुलिसिंग: अब वैज्ञानिक साक्ष्यों का आदान-प्रदान हुआ और भी डिजिटल
यात्री को सेल्फी का खतरनाक शौक पड़ा भारी, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फिसलकर घायल हुआ यात्री, एसडीआरएफ ने तत्परता से बचाई जान,
केदारनाथ यात्रा में आस्था का महासैलाब, सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
शांतिकुंज के कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की गरिमामयी मौजूदगी, प्रज्ञेश्वर महाकाल मंदिर में विधिवत अर्चना से शुरू हुआ दिन
जनसुनवाई के जरिए जनता की नब्ज पहचान रहे मुख्यमंत्री, प्रदेश के विकास के लिए लिया जनहित में बड़ा संकल्प
रायपुर देहरादून में बाढ़ सुरक्षा के लिए करोड़ों स्वीकृत: नदी तटबंधों को मजबूत करेगी सरकार
- by News Desk
- May 02, 2026