govt-ads

बूथ सशक्तीकरण से मजबूत होगा संगठन, चुनाव-2027 के लिए जुटें कार्यकर्ता : बांसुरी स्वराज

Blog
 Image

रुद्रप्रयाग में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में जनसंपर्क विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी रणनीति पर मंथन, आगमन पर हुआ भव्य स्वागत,

 

रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के दृष्टिगत भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में नई दिल्ली की लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड प्रदेश सह-प्रभारी सुश्री बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए समर्पण, समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज भी उपस्थित रहीं।

 

सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और बूथ स्तर पर उसकी सक्रिय उपस्थिति है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क को निरंतर मजबूत बनाने, आमजन के बीच पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने से पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी।

 

उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही, कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की अपेक्षा की। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 

प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज ने संगठनात्मक कार्यों में निरंतरता, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

 

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने की। जिला प्रभारी सतीश लखेड़ा एवं सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट ने पिछले संगठनात्मक कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

 

संगठनात्मक बैठक से पूर्व रुद्रप्रयाग पहुंचने पर सुश्री बांसुरी स्वराज का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन पर उत्साह व्यक्त करते हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प भी दोहराया।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल एवं महावीर पंवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम कंडारी एवं अजय सेमवाल, जिला महामंत्री अरुण चमोली एवं राय सिंह राणा, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी सहित विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।