रुद्रप्रयाग। देवभूमि उत्तराखंड की आस्था और परंपरा का जीवंत प्रमाण पेश करते हुए जिलासू की आराध्य देवी मां चंडिका ने अपनी पारंपरिक दिवारा यात्रा के दौरान मुख्यालय में घर-घर जाकर भक्तों की कुशल-क्षेम पूछी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
बता दें कि बीतें कई महिनां से मां चंडिका की दिवारा यात्रा चल रही है, जिसमें देवी की डोली विभिन्न गांवों और क्षेत्रों का भ्रमण कर रही है। बुधवार को मां चंडिका की यात्रा मुख्यालस पहुंची। इस दौरान भक्तों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही मां ने भक्तों से मिलकर उनकी कुशल-क्षेम जानी और परिवार की खुशहाली, सुख-शांति की कामना की।