गदरपुर। वन्यजीवों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर जिले की गदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी इन कछुओं को मोटरसाइकिल से ले जा रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें गदरपुर-मोतियापुर हाईवे पर पानी की टंकी के पास पकड़ लिया। बरामद कछुओं में इंडियन सॉफ्टशेल प्रजाति के कछुए शामिल बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को गदरपुर-मोतियापुर हाईवे पर पानी की टंकी के पास एक काली रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संदिग्ध परिस्थितियों में जाती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें 21 कछुए बरामद हुए। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय कमल पुत्र मुकेश और 26 वर्षीय गोपाल सिंह पुत्र लल्लू, दोनों निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ये कछुए दड़ियाल क्षेत्र की कोसी नदी में धीमर यानी मछुआरों से मिले थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने उन लोगों के नाम-पते की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी संख्या में दुर्लभ कछुए आरोपियों तक कैसे पहुंचे और इनके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। पुलिस ने बरामद कछुओं को वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत महत्वपूर्ण बरामदगी माना है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, अपर उपनिरीक्षक रमेश चंद्र बिष्ट, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन भट्ट, होमगार्ड दीपक शर्मा और संविदा चालक राजेश कुमार शामिल रहे।
Trending
इंस्टाग्राम और X पर सामने आए ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ के नए पेज और अकाउंट
गदरपुर में 21 कछुए बरामद, बड़े तस्करी नेटवर्क की तलाश में पुलिस
शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा देकर बीजेपी नेतृत्व का जताया आभार
कंडाली में 14 साल की छात्रा की मौत से मचा कोहराम, फंदे पर लटका मिला स्वाति का शव
बीजेपी की पुलिस शिकायत के बीच सोनिया गांधी ‘वंदे मातरम’ विवाद की पूरी कहानी
मणिगुह में राज्यमंत्री ओम प्रकाश भट्ट का भव्य स्वागत, नागरिक अभिनंदन में उमड़ा जनसैलाब
सतेराखाल में 300 श्रमिकों को बांटी गईं स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षण किट,
महिला कांग्रेस जखोली में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 42 महिलाओं को मिली जिम्मेदारी,