govt-ads

संस्कृत को जन-जन की भाषा बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: भरत सिंह चौधरी,

Blog
 Image

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन, विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित,

रुद्रप्रयाग। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि संस्कृत भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा, संस्कृति और विरासत की महत्वपूर्ण भाषा है। संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए इसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संस्कृत को आमजन के जीवन से जोड़ने के लिए सरकार के साथ ही शिक्षकों, विद्यार्थियों, शिक्षण संस्थानों और समाज के प्रत्येक वर्ग को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे।

 

उन्होंने कहा कि संस्कृत प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही उन्हें अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलता है। कैबिनेट मंत्री ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी, पीटीए अध्यक्ष प्रवीन सेमवाल, एसएमसी अध्यक्ष बबीता उनियाल, शशि पुरोहित, प्रकाश पांडे सहित शिक्षकगण, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।