मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया अपर निदेशक कार्यालय पर धरना
राजकीय शिक्षक संघ का 35 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन
रुद्रप्रयाग। राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आहवान पर 35 सूत्रीय मांगों को लेकर मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल के नेतृत्व में मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय पौड़ी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने कहा कि बीते चार अगस्त को निदेशालय सभागार में शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी एवं सभी जिला अध्यक्षों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसमें शिक्षा मंत्री ने समस्त सांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए निस्तारण का वादा किया था। लेकिन तीन माह व्यतीत होने पर भी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इससे व्यथित होकर राजकीय शिक्षक संघ ने चरणबद्ध ढंग से आंदोलन करने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में समस्त प्रदेश में शिक्षकों ने काली पट्टी लगाकर विरोध करते हुए शिक्षण कार्य किया। द्वितीय चरण में जागरण रैली निकाली गयी। इसके बाद जनपद मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया गया तथा चतुर्थ चरण में मंडल मुख्यालय पौड़ी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

धरने में मंडलीय संरक्षक रविन्द्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह राणा, उपाध्यक्ष सपना तोमर, संगठन मंत्री मक्खन लाल शाह, गीतांजली जोशी, जिलाध्यक्ष टिहरी दिलवर सिंह रावत, मंत्री डॉ बुद्धि प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग नरेश कुमार भट्ट, मंत्री आलोक, नलराज गुसांई, रविन्द्र रोड, प्रकाश सिंह चौहान, प्रदीप भंडारी, कुलदीप कंडारी, अर्जुन सिंह पंवार, जलवन्त असवाल, हितेन्द्र पंवार, शीशपाल देवार, लक्ष्मण रावत, लक्ष्मण सिंह सजवाण, जगदम्बा चमोली, गजेन्द्र कराली, देवेन्द्र कोटवाल, उमादत्त सेमवाल, पंकज भट्ट, आशीष शुक्ला, मनमोहन कंडारी, सुरेन्द्र, अरविन्द कोठियाल, सुरेन्द्र शाह, केएस बगियाल, मनोज काला, जयदीप रावत, शैलेन्द्र जोशी, सुरेन्द्र सिंह रावत, महेन्द्र सिंह, विजय सिंह, मनीष, कोठियाल, विमला उनियाल, भगवती प्रसाद, अरविन्द प्रसाद, विकास शर्मा, सतेन्द्र कुमार, मशपाल गुंसाई, भारत प्रकाश, सुबोध नेगी, महावीर जग्गी, मोहन सिंह राणा, नीरज पैन्यूली, यतेन्द्र पंवार, विनोद सेमवाल विकास, दयासागर उनियाल, ओम प्रकाश बड़ोनी, मनमोहन सिंह सरिता बिष्ट, गरिमा मिश्रा, सोनाली नौटियाल, आरआर चौहान, सुषमा, रीना राष्ट सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय मंत्री डॉ हेमन्त पैन्यूली ने किया।


