मुख्यमंत्री के नवनियुक्त सलाहकार बने आईएफएस (अवकाश प्राप्त) बीडी सिंह
तीर्थ पुरोहित समाज और मंदिर समिति सदस्य एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने जताई ख़ुशी।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड चारधाम / श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन के लिए भारतीय वन सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी बीडी. सिंह को सलाहकार नियुक्त कर दिया है उल्लेखनीय है कि सोमवार को सचिव धर्मस्व संस्कृति हरिचंद सेमवाल ने विधिवत आदेश जारी कर दिये है। बी. डी. सिंह अवैतनिक रूप से नियुक्त हुए है। उल्लेखनीय यह है कि बी. डी. सिंह दस वर्ष तक 2012 से 2022 तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी रहे तथा उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड बनने के बाद अपर मुख्य कार्याधिकारी पद पर आसीन हुए। केदारनाथ आपदा के दौरान श्री सिंह का मंदिर समिति को संवारने में बहुत बड़ा योगदान रहा। हाल ही में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा गया है। वहीं बीडी. सिंह को सलाहकार की जिम्मेदारी मिलने पर तीर्थ पुरोहित समाज, मंदिर समिति सदस्य एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने ख़ुशी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह का आभार जताया है।

