शौर्य यात्रा के जिला मुख्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत
महिलाओं ने जल कलश यात्रा से किया स्वागत,
बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
रुद्रप्रयाग। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) व बजरंग दल की ओर से आयोजित शौर्य यात्रा का जनपद मुख्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन से जुड़ी महिलाओं ने जल कलश यात्रा, झांकी तथा कार्यकताओं ने बाइक रैली निकालकर यात्रा का स्वागत किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230920-WA0177-1024x768.jpg)
बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप पर शौर्य यात्रा के पहुंचने पर विहिप व बजरंग दल के कार्यकताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया, जबकि दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति संगठन की ओर से भव्य जल कलश यात्रा व कार्यकर्ताओं की ओर से बाइक रैली निकाली गई। यात्रा के मुख्य बाजार पहुंचने पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विहिप के संगठन मंत्री सोहन सोलंकी ने कहा कि दुर्व्यस्नों से मुक्त देश व देश भक्ति से युक्त हिंदुओं की आज देश को सबसे ज्यादा आवश्यकता है। स्वालंबी स्वाभिमान राष्ट्र भक्त हिंदू युवा राष्ट के लिए उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए सभी प्रतिबद्ध हो। कार्यक्रम के अध्यक्ष कोटेश्वर महंत शिवानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि सनातन ही श्रेष्ठ धर्म है। विहिप के जिलाध्यक्ष भातर सिंह रावत ने कहा कि देश के विरुद्ध कार्य करने वाली ताकतों के खिलाफ विहिप व बजरंग दल लामबंद होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी व्यापारियों, स्थानीय लोगों व संगठन के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर राव शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री अजय जी, प्रांत अध्यक्ष देवानंद, पवन राठोर, भूपेन्द्र जगवाण, अवधेश कप्रवाण, राजेश सेमवाल, दशरथ बुटोला, संजय पाण्डेय, लक्ष्मीकांत सेमवाल, राजपाल नेगी, श्रीराम गोस्वामी, राजेंद्र बिष्ट, पवन बिष्ट समेत भारी संख्या में बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ता मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230920-WA0175-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230920-WA0181-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230920-WA0176-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230920-WA0174-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230920-WA0177-1-1024x768.jpg)