केंद्रीय राज्यमंत्री पाटिल और सांसद कोटक ने किए बद्री-केदार के दर्शन
रुद्रप्रयाग। केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने सपरिवार भगवान बद्री-केदार के दर्शन किए। उनके साथ मुंबई सांसद मनोज कोटक तथा अन्य विशिष्ट जन भी धामों के दर्शन को पहुंचे।
पंचायत राज्य मंत्री कपिल पाटिल बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे देहरादून से केदारनाथ धाम पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर दर्शन के पश्चात मंत्री तथा सांसद तीर्थयात्रियों से मिले और भोले बाबा का जयघोष किया। मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनका स्वागत कर भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, प्रदीप सेमवाल, लोकेंद्र रिवाड़ी, कुलदीप धम्र्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231102-WA0057-300x225.jpg)
साढ़े दस बजे राज्यमंत्री कपिल पाटिल बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां हेलीपैड पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी की और मंदिर पहुंचने पर स्वागत किया। बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन पश्चात उनको भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया। पंचायत राज राज्य मंत्री को बद्रीश पंचायत के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि सनातन देव संस्कृति में पंचायत की व्यवस्था युगों-युगों से विद्यमान है। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, एसआई योगेन्द्र बिष्ट, विवेक थपलियाल, अजीत भंडारी, विकास सनवाल, योगेन्द्र नेगी, कुलानंद पंत, हरेंद्र कोठारी हरीश जोशी, सत्येंद्र झिंक्वाण, राहुल मैखुरी आदि मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231102-WA0054-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231102-WA0059-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231102-WA0058-300x169.jpg)