आगामी चुनावों में महिलाओं की रहेगी अधिकारी भागीदारी: शैलारानी
भाजपा महिला मोर्चा की गुप्तकाशी व सतेराखाल मंडलों में बैठकों का आयोजन
गुप्तकाशी/ऊखीमठ। केन्द्र सरकार की ओर से लोक सभा व विधान सभा चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित करने पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने गुप्तकाशी व सतेराखाल मंडलों में बैठकों का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र का आभार व्यक्त किया। दोनों मंडलों में आयोजित बैठकों में भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने बढ़-चढकर भागीदारी की।

गुप्तकाशी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित होने से महिलाओं की आगामी चुनावों में अधिक भागीदारी रहेगी। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। जिला महामंत्री किरन शुक्ला ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित होने से भविष्य में महिलाओं को आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगें। जिला पंचायत सदस्य परकंडी रीना बिष्ट ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं दूसरी ओर सतेराखाल मंडल की चोपता मनाऊं में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुर्गा करासी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित करने से आगामी चुनावों में महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।


जिला पंचायत सदस्य चोपता सुनीता बर्तवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित हुआ है। जिला पंचायत सदस्य रतूडा शीला रावत ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट दायित्व निभा रही हैं तथा 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित होने से महिलाओं की जिम्मेदारियां अधिक बढ़ गयी हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद देवशाली, मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा, महामंत्री सुभाष रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंवारी बर्तवाल, अगस्त्यमुनि महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मधु भट्ट, सतेराखाल मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट्, महामंत्री अर्जुन सिंह नेगी, प्रियंका करासी, हिम्मत सिंह रावत दोनों क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, विभिन्न महिला मंगल दलों के पदाधिकारी व कई दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।





