मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने किया फायर स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण
अग्निशमन वाहन उपकरणों को किया चेक, श्वांस संचालक पहनाने का सिखाया तरीका
रुद्रप्रयाग। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद हरिद्वार अभिनव त्यागी ने फायर स्टेशन रतूड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारी एवं अधिकारियों का सम्मेलन लिया और अग्निशमन वाहन के साथ ही आपदा उपकरणों को भी चेक किया।

शुक्रवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद हरिद्वार अभिनव त्यागी ने जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर बद्रीनाथ हाईवे पर स्थित फायर स्टेशन रतूड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर कर्मचारियों को श्वांस संचालक पहनाने का तरीका सिखाया और कोई अप्रिय घटना होने पर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा। इसके अलावा चारधाम यात्रा को सकुशल करवाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने अग्निशमन के अधिकारी एवं कर्मचारियों से कहा कि फायर सीजन से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें। जंगलों में आग लगने से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में जरूरी उपकरणों के साथ समय से घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अग्निशमन के कर्मचारी मुस्तैदी के साथ कार्य करें।



