मेलों के आयोजन से होता है क्षेत्र का विकास: प्रदीप
जिपंस ने मेला समिति को सहयोग में दी पचास हजार की नगद धनराशि,
मेला मंच निर्माण को लेकर पांच लाख की घोषणा,
तीन दिवसीय बच्छणस्यूं महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली छात्रों एवं महिला मंगल दलों ने बांधा समा,
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बच्छणस्यूं महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली छात्रों एवं महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जोरदार प्रस्तुति दी। देर शाम तक दर्शकों ने मेले का आनंद उठाया। मेले में जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र बिष्ट ने जहां पचास हजार रूपए की नगद धनराशि मेला समिति को दी, वहीं उन्होंने पांच लाख की धनराशि मेला मैदान में विभिन्न कार्यो के लिए देने की घोषणा की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa01695163609650761540135-1024x602.jpg)
बच्छणस्यूं क्षेत्र के बैरांगना में आयोजित तीन दिवसीय बच्छणस्यूं महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने कहा कि मेले मिलन का त्यौहार होते हैं। मेलों के आयोजन से जहां गांव की धियाणियों को आपस में मिलने का मौका मिलता है, वहीं विभागीय स्टाॅलों के साथ ही महिला समूह के स्टालों से लोगों को जानकारी मिलती है। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि मेलों के आयोजन से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। साथ ही मेले में विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारियां भी लोगों को मिलती है। उन्होंने मेला संचालन के लिए पचास हजार सहयोग राशि एवं मेला मंच निर्माण के लिए पांच लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने अपने साढ़े चार साल की उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखा और कहा कि इन वर्षो में क्षेत्र के भीतर ढाई करोड़ के विकास कार्य किए गए हैं। मेलाध्यक्ष सुरेन्द्र जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही मेले में पहुंचे ग्रामीणों को साधुवाद दिया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa01625554270858455353402-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa01678119187234796928786-768x1024.jpg)
मेले में छात्रों ने स्वागत गीत के साथ मेलेे शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महिला मंगल दल टैंठी ने पौराणिक रीति रिवाज, ममंद खांकरा की महिलाओं ने माधों सिंह भंडारी लोक नाटक की प्रस्तुति, ममंद झुंडोली की महिलाओं ने सीता स्वयंवर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके अलावा ममंद बणगांव, जुंटई, पिपली, बणसौं, गहडखाल की महिलाओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी। वहीं प्राथमिक विद्यालय जुंटई, पिपली, कांडई, बरसूडी, सुराडी, कमोल्डी, मुस्यागांव, क्वली, हाईस्कूल कमोल्डी, राइका बाड़ा समेत कई विद्यालयों के छात्रों ने भी अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। दर्शकों ने देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त उठाया। मेले में जहां विभागीय स्टालों के माध्यम से लोगों विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं मेलार्थियों ने मेले में लगी दुकानों से भी खूब खरीददारी की। इस अवसर पर जिपंस नरेन्द्र बिष्ट, रेखा बुटोला, ज्योति देवी, लक्ष्मण रावत, बंटी जगवाण, नरेन्द्र मंमगाई, दीपक भंडारी, कनिष्ठ प्रमुख शशि नेगी, मेलाध्यक्ष सुरेन्द्र जोशी, मेला सचिव सोबन नेगी, भुवन चमोली, कोषाध्यक्ष प्रदीप मलासी, बुद्धिबल्लभ ममगाई समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa01755319612023796268019-1024x766.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa01747088593522723332503-1024x766.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa01689092588623154534710-1024x625.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa01666829195409236718257-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa01646579938490582914180-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa01704417511188978945497-300x207.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa01683232771258916697333-1024x625.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa01653420570744241989991-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa01676662702233154136797-768x1024.jpg)