शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा एकल अभियान: सेमवाल
एकल अभियान गढ़वाल संभाग का क्षमता विकास वर्ग का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
समाज को जागृत एवं संगठित करने का किया जा रहा कार्य: शिवानंद
रुद्रप्रयाग। एकल अभियान गढ़वाल संभाग उत्तराखण्ड का क्षमता विकास वर्ग का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है, जिसमें पंचमुखी शिक्षा से संबंधित विषय के बारे में प्रशिक्षणार्थियो को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रदेश के देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के 50 संच प्रमुख प्रतिभाग कर रहे हैं।

कोटेश्वर में आयोजित मुख्य अतिथि पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कहा कि एकल अभियान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे शिक्षित हो सकें। कोटेश्वर महंत शिवानंद गिरी महाराज ने कहा कि एकल अभियान समाज को जागृत एवं संगठित करने का कार्य करता है और अपनी हिन्दू संस्कृति उजागर करता है। उत्तराखंड के संभाग सचिव आशीष थपलियाल ने कहा कि गढ़वाल में 13 गैर सरकारी एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। बच्चों को संस्कृति, हिन्दुत्व के बार में पढ़ाया जाता है। उन्होंने सभी संच प्रमुखों से प्रशिक्षण लेकर शिक्षा को बेहतर बनाने का आह्वान किया। अभियान प्रमुख नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि एकल अभियान एक समाजसेवी संगठन है, जो पंचमुखी योजना को लेकर गांवो में काम करता है।

पंचमुखी योजना में पहली योजना प्राथमिक शिक्षा है। दूसरी आरोग्य योजना के तहत गांव में रोगों के आने से पहले उनका निवारण कैसे किया जाए, इसके बारे में बताया जाता है। तीसरी ग्राम विकास योजना के तहत गांव का चहुंमुखी विकास कैसे किया जाए, इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी जाती है। चौथी योजना स्वाभिमान जागरण जो कि अपने मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है। पांचवी संस्कार शिक्षा के तहत गांव में साप्ताहिक सत्संग तीन दिवसीय कथा एवं श्री राम रथ योजना के माध्यम से अपनी परंपरा संस्कृति के बारे में बताया जाता है। इस अवसर पर अंचल रुद्रप्रयाग कार्यालय प्रमुख मनोज बिष्ट, गढ़वाल के अध्यक्ष प्रताप लूथरा, गढ़वाल के सचिव भूपेंद्र मेहरा, अंचल अभियान प्रमुख रुद्रप्रयाग अनुजा पंवार, उपाध्यक्ष आशा डिमरी, कार्यालय प्रभारी राजेंद्र प्रसाद डिमरी, शिवानंद गिरी महाराज, प्रदीप राणा, नरेंद्र सिंह राणा, रक्षा तोमर, नीलम नेगी समेत कई लोग उपस्थित थे।











