सक्षम ने बनाई बंदर और लंगूरों को भगाने के लिये गन
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर काॅलेज फाटा के छात्र सक्षम तिवारी ने बंदर भगाने वाली गन बनाई है। इस गन के जरिये बंदर और लंगूर आसानी से भाग रहे हैं। गन के अंदर से कागज से बनी गोलियां निकल रही हैं, जिनसे बंदर डर रहे हैं। ब्लाॅक स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में सक्षम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। सक्षम अभी कक्षा नौंवी के छात्र हैं। सक्षम का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिये भी हुआ है। सक्षम तिवारी ने बताया कि यह गन उन्होंने कम खर्चे में बनाई है। इस गन के जरिये बंदर और लंगूरों पर निशाना साधा जाता है और गन के अंदर से कागज की गोलियां निकलती हैं। जिसके बाद बंदर आदि जानवर भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसका उपयोगत उन्होंने बंदर और लंगूरों पर किया है और यह लाभदायक साबित हुआ है।
