रुद्रप्रयाग गुलाबराय मैदान में 6 से होगी रामलीला
रुद्रप्रयाग।
मुख्यालय स्थित गुलाबराय मैदान में 6 जनवरी से दोपहर में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। श्री गणेश रामलीला समिति रुद्रप्रयाग द्वारा दिन में रामलीला कराने की यह अभिनव पहल है। शीतकाल का अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों के रामलीला पांडाल में पहुंचने की उम्मीद है।
बुधवार को श्री गणेश रामलीला समिति रुद्रप्रयाग द्वारा गुलाबराय मैदान में पूजा अर्चना के साथ हनुमान ध्वजारोहण किया गया। साथ ही प्रभु श्रीराम की इस लीला के मंचन के सफलतापूर्वक संपादन का संकल्प लिया गया। समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं नगर पालिका सभासद लक्ष्मण सिंह कप्रवान ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 जनवरी से गुलाबराय मैदान में दोपहर 1 बजे से सांय साढ़े 4 बजे तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला में महिला किरदार का रोल महिला ही निभाएंगे। जबकि पुरुष किरदार का रोल पुरुष ही निभाएंगे। उन्होंने नगर की जनता से इस ऐतिहासिक रामलीला में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image757281589-1641383147714.jpg)