राज्याभिषेक के साथ रुद्रप्रयाग में रामलीला का समापन
अंतिम दिवस पर राम भक्तों को बांटा गया प्रसाद
रुद्रप्रयाग। श्री शक्ति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट की ओर से जनपद मुख्यालय में आयोजित रामीलाला का भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन संगम बाजार से रामलीला स्थल तक भव्य राम की झांकी निकाली गई। साथ ही लीला देखने को पहुंचे राम भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर कीर्तन भजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

नगर मुख्यालय स्थित बस स्टेशन पर आयोजित रामलीला में रविवार को संगम बाजार से राम की भव्य झांकी निकाली गई। जो केदारनाथ तिराहा, मुख्य बाजार होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंची। जहां राम भक्तों ने झांकी का स्वागत किया। इसके पश्चात बनवास के पश्चात अयोध्या पहुंचने पर भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान राम, लक्ष्मण व सीता ने राम भक्तों को प्रसाद वितरण किया। जो एक भावुकता का पल रहा। रामलीला में विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चैधरी ने सभी को राम के जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ने की सीख दी। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कप्रवाण एवं कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल ने सफल आयोजन को लेकर सभी राम भक्तों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि आगामी वर्षो में इस कार्यक्रम को और भी भव्य किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, कुलदीप कप्रवाण, रुपेश सेमवाल, प्रवीण सेमवाल, भरत रावत, डायरेक्टर रमेश भट्ट, गणेश बिष्ट, अशोक चौधरी समेत भारी संख्या में राम भक्त मौजूद थे।
