शहीद जवानों को पुलिस कार्मिकों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
रुद्रप्रयाग। पुलिस शहीद स्मारक पर वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को पुलिस कार्मिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके बलिदान को याद किया गया।

पुलिस लाइन रतूड़ा स्थित शहीद स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को याद कर उनको शत-शत नमन किया। 1 सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 तक भारत देश में अब तक कुल 189 पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों के नाम एवं उनकी वीरता को पढ़कर सुनाया गया। जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रदीप सिंह रावत, आरक्षी चमन सिंह तोमर, जवाहर सिंह, लक्ष्मण सिंह शामिल है। पुलिस शहीद स्मारक पर वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बलिदान को याद किया गया।





