गांधीनगर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन
रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ थाना ने गांधीनगर वार्ड में वरिष्ठ नागरिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नागिरकों की समस्याएं सुनी गई। साथ ही साइबर अपराध समेत उत्तराखंड पुलिस एप्प की जानकारी दी गई।

ऊखीमठ थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में आयोजित गोष्ठी में थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र बलूनी ने उपस्थित लोगों को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराया। साथ ही उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। बताया कि वरिष्ठ नागरिकों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। यह हमारी धरोहर हैं। बताया कि एकल निवास करने वाले वृद्ध नागरिकों की संख्या काफी कम है।उन्होंने साइबर अपराध के दुष्प्रभावों, नशे के दुष्प्रभावों, यातायात नियमों का पालन करने, उत्तराखण्ड पुलिस एप की उपयोगिता व बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराए जाने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक शिव प्रसाद, पुलिस स्टाफ बुजुर्ग महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।