रेलवे निर्माण से खतरे की जद में नरकोटा गांव
पैदल रास्ते, स्कूल व पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त,
डीएम के जनता मिलन कार्यक्रम में उठे कई सवाल,
रुद्रप्रयाग। दूरस्थ क्षेत्र की जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन मिलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हर सोमवार को यह आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से आई जनता अपनी समस्याओं को डीएम के समक्ष रखती है। इसी कड़ी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 28 शिकायतों में 13 का मौके पर ही निराकरण किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240226-wa0047811964344954108444-1024x682.jpg)
जनता मिलन कार्यक्रम में नरकोटा गांव के प्रधान चंद्रमोहन ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना से प्रभावित गांवों में आरएडंआर मद से कार्य किया जाना है, लेकिन नरकोटा गांव में कुछ भी विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। गांव खतरे की जद में आ गया है। गांव के पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हैं तो स्कूल की मरम्मत आज तक नहीं हो पाई है। इसके साथ ही पेयजल लाइन भी ध्वस्त होने से ग्रामीण पेयजल को लेकर भटक रहे हैं। उन्होंने डीएम से कहा कि रेलवे निर्माण के बाद से नरकोटा गांव खतरे की जद में है। गांव के सुरक्षित भविष्य को देखते हुए यहंा शीघ्र निर्माण कार्य कराए जांए, अन्यथा ग्रामीणों को भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कहा कि आरएंडआर प्लान का मद प्रभावित गांवों में लगाया जाए। इसका उपयोग सही जगह किये जाने से ही इसकी सार्थकता सिद्ध होगी। घोड़ा-पड़ाव बेस कैंप संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने घोड़ा पड़ाव बेस कैंप व रुद्रा प्वाइंट में टेंट व दुकानें लगाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। राइंका कांडई-दशज्यूला अभिभावक संघ अध्यक्ष सतवीर सिंह ने विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित रिक्त अध्यापकों के पदों पर नियुक्ति के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240226-wa00465507795506583886617-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240226-wa00421511921010847670392-1024x682.jpg)
प्रधान संगठन संरक्षक समिति ने केदारनाथ यात्रा के दौरान टैंट आवंटन की लाॅटरी प्रक्रिया को जिला मुख्यालय के बजाय तहसील स्तर पर करने की मांग की। क्यूंजा के ग्रामीणों ने देवीधार मोटरमार्ग उच्छाढुंगी अनुसूचित बस्ती क्यूंजा के अंतर्गत क्षतिग्रस्त पुस्ता व रास्ते की मरम्मत करने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। बैड़ा गांव की जसदेई देवी ने उनके आवासीय भवन के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन हटाने, ऐंटा निवासी गौरव सिंह ने ईलाज तथा अमसारी की पूजा देवी ने अपनी आर्थिक स्थिति दयनीय होने व पति के बीमार व बेराजगार होने के कारण आर्थिक सहायता की मांग की। सिलकोट चमेली की विनोदी देवी ने आधार कार्ड न बनने तथा तिलणी निवासी सावित्री देवी ने विद्युत बिल सुधारीकरण संबंधी शिकायत दर्ज की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल का भी प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसमें तहसील दिवसों एवं जनता मिलन तथा अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के साथ ही की गई कार्यवाही के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एनके ओझा, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट आदि सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240226-wa00412521870518975453759-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240226-wa00455733478003885850175-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240226-wa00437340156125597997401-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240226-wa00421616445989822167900-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240226-wa00405217717850674795697-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240226-wa00472287959854182471914-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240226-wa00461888241354989948031-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240226-wa0044439654706726137866-1024x682.jpg)