समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को बनाया सशक्त: विद्वान
भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्वान ने की कार्यक्रम में शिरकत
रुद्रप्रयाग। भाजपा ने मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में सामाजिक न्याय सप्ताह को लेकर संविधान निर्माण प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। दीप प्रज्वलित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्वान ने कहा कि सौभाग्य है कि उस महान विभूति के बारे में चर्चा करने का अवसर मिला है, जिनकी ख्याति देश में ही नहीं विदेश में भी है। देश की आजादी के बाद उनको संविधान निर्माण की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया, जिससे आज देश का संविधान बना। उन्होने कहा कि कांग्रेस व अन्य दलों ने बाबा साहेब के नाम पर केवल राजनीति की है और उनके नाम का उपयोग केवल अपने हित के लिए किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उनका सम्मान करते हुए उनके नाम का सिक्का जारी किया, जबकि उनके नाम पर पंचतीर्थ स्मारक का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि संविधान के माध्यम से समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने वाले भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर में उन्हें सादर नमन करती हूं। भाजपा जिलाध्यक्ष महाबीर पंवार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने संविधान निर्माण मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विभिन्न देशो के संविधान का अध्ययन कर इस देश के संविधान का प्रारूप तैयार किया। हमें उनके आदर्शो पर चलकर उनका गौरव बढाना है। पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, अनु. मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र शाह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह, जिला महामंत्री विनोद देवशाली ने अलग-अलग मंडलों के विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम में भाग लिया। प्रत्येक मंडल मुख्यालय एवं मंडलों के हर बूथ में आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली, रुद्रप्रयाग नगर मण्डल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल भाजयुमो के गढवाल सह संयोजक विकास डिमरी, महिला मोर्चा महामंत्री शीला रावत, गिरवीर रावत, मण्डल उपाध्यक्ष मंजू धर्मवाण, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा विमला देवी, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल, भाजयुमो जिला महामंत्री आशीष कण्डारी, भाजयुमो मंत्री अमित प्रदाली, नगर मण्डल महामंत्री दिगंबर रमलवाण, भूपेंद्र बिष्ट ग्रामीण महामंत्री सैन सिंह, जिला कार्यालय सचिव सुनील नौटियाल आदि मौजूद थे।

