नाग नृत्य में शामिल होकर सैकड़ों श्रद्धालु बन रहे पुण्य के भागी
नाग नृत्य से लौटने लगी मदमहेश्वर घाटी की रौनक,
प्रवासी करने लग गये मदमहेश्वर घाटी का रूख
ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी की हसीन वादियों के आंचल में बसे मनसूना गांव में 28 वर्षों बाद आयोजित नौ दिवसीय नाग नृत्य में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य के भागी बन रहे हैं। 28 वर्षों बाद आयोजित नौ दिवसीय नाग नृत्य में शामिल होने के लिए प्रवासियों व धियाणियों के मनसूना गांव की ओर रूख करने से मदमहेश्वर घाटी में रौनक लौटने लगी है।

नौ दिवसीय नाग नृत्य के आयोजन से मनसूना क्षेत्र सहित मदमहेश्वर घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा 28 वर्षों बाद आयोजित नौ दिवसीय नाग नृत्य में शामिल होने के लिए प्रवासियों व धियाणियों के मनसूना गांव की ओर रूख करने से मदमहेश्वर घाटी में रौनक लौटने लगी है। 23 अक्टूबर को नाग, सिद्धवा, विद्धवा के अस्त्र-शस्त्र विसर्जन के साथ समापन होगा। नौ दिवसीय नाग नृत्य में बिक्रम सिंह नेगी द्वारा गीतों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का गुणगान किया जा रहा है तथा सते सिंह नेगी द्वारा नाग नृत्य गायन में साथ दिया जा रहा है। प्रधान देवेन्द्र पंवार ने बताया कि नौ दिवसीय नाग नृत्य में प्रतिदिन दोपहर व रात्रि को नाग नृत्य का आयोजन किया जा रहा है तथा ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है।

नाग नृत्य समिति अध्यक्ष गोविन्द सिंह पंवार ने कहा कि नौ दिवसीय नाग नृत्य में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट्, मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व संरक्षक राकेश नेगी, वन पंचायत सरपंच कुवर सिंह नेगी, प्रधान कमलेन्द्र नेगी, दलीप रावत सहित मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने नाग नृत्य में शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहें है। इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह पंवार, सचिव मदन सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह राणा, वन पंचायत सरपंच दिनेश सिंह रावत, पूर्व प्रधान राजकुमारी राणा, जागर गायिका राजेश्वरी पंवार, देखरेख समिति सरपंच रणजीत सिंह पंवार, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष यदुवीर सिंह पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता कोटवाल, अंजलि चौहान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।






