तेज बारिश ने केदारनाथ पैदल मार्ग पर मचाही तबाही
लिनचोली में मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत
पैदल मार्ग पर उफान पर आये गदेरे, सुरक्षित निकाले जा रहे यात्री
रुद्रप्रयाग। रविवार देर रात हुई भारी बारिश के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ी लिनचोली और छानी कैंप में भारी नुकसान हुआ है। एक ओर अतिवृष्टि से गदेरों का पानी और मलबा पैदल मार्ग में आ गया, वहीं छानी कैंप में रह रहे पांच मजदूर किसी तरह जान बचाने में कामयाब हो गए। जबकि एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। भैरव गदेरे, छानी कैंप और बड़ी लिनचोली में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वाईएमएफ नीचे आने वाले यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही करवा रही है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0153-768x1024.jpg)
जानकारी के अनुसार रविवार रात 12 बजे से केदारनाथ क्षेत्र में भारी बारिश होने लगी। रात करीब दो बजे बड़ी लिनचोली के ऊपर आवाज के साथ पानी और मलबा आया। इससे यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को वर्ष 2013 की आपदा की याद आ गई। लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे। हालांकि अतिवृष्टि से लिनचोली और छानी कैंप के आसपास करीब 4 कच्ची प्लास्टिक पन्नी से बनी दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। सबसे खतरनाक स्थिति भैरव गदेरे में बनी है। पैदल मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। रास्ते में पानी का नाला दुर्घटना को न्यौता दे रहा है। छोटी सी लापरवाही यहां जानमाल का नुकसान कर सकती है। बड़ी लिनचोली में तैनात सेक्टर अधिकारी द्वारिका प्रसाद पुरोहित ने बताया कि रात बारिश होते ही लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लग गए थे। कहा कि करीब दो बजे बड़ी आवाज के साथ ऊपरी इलाके से मंदाकिनी का जल स्तर बढ़ने से पैदल रास्तों क्षति हो गए। छानी कैंप में एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वाईएमएफ केदारनाथ से नीचे आने वाले यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही कर रही है। फिलहाल प्रशासन के निर्देशों पर रास्ते में दुकानों में रह रहे सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0171-266x300.jpg)
प्रशासन ने केदारनाथ जाने वाले यात्री रोके
रुद्रप्रयाग। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने गौरीकुंड से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आवाजाही रोक दी। मौसम ठीक होते ही यात्रियों को केदारनाथ जाने दिया जाएगा। बीती रात हुई बारिश और वर्तमान हालात को देखते हुए सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों की आवाजाही रोकी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गौरीकुंड से यात्रियों को केदारनाथ जाने से रोका गया है। उन्हें मौसम ठीक होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है। वहीं केदारनाथ से आने वाले यात्रियों को सुरक्षा जवानों की टीमों के साथ नीचे लाया जा रहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0170-245x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0153-1-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0147-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0090-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0091-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0099-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0098-768x1024.jpg)