हरेक कार्यकर्ता को निभानी है पार्टी के लिए सैनिक की भूमिका: भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली केदारनाथ विधानसभा के पांचों मण्डल की कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक
केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चला रही महा जनसम्पर्क अभियान
भाजपा करेगी क्षेत्र में विशिष्टता रखने वाले 75 लोगों को सम्मानित
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा के पांच मण्डलों की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि केन्द्र सरकार के सफल 9 वर्षों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने तक महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हर शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं पन्ना प्रभारी अभी से तैयार रहने का आह्वान किया है।

अगस्त्यमुनि में आयोजित बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अगस्त्यमुनि में महा जनसंपर्क अभियान के तहत अलग-अलग तिथियों पर 14 कार्यक्रम प्रस्तावित है। कहा कि 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कहा कि देश के पीएम मोदी भारत को विश्व गुरू बनाने की ओर अग्रसर हैं। ऐसे में पार्टी के हरेक कार्यकर्ता को एक सैनिक की तरह उनके इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने हर मण्डल अध्यक्ष से हर बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने निर्देश दिए। अभियान के तहत हर पदाधिकारी अपने क्षेत्र में हर घर से सम्पर्क कर केन्द्र एवं राज्य सरकार के कार्यों को जनता के सम्मुख रखेंगें। क्षेत्र के 75 ऐसे व्यक्तियों की सूची भी तैयार करेंगें जो अपने क्षेत्र में विशिष्टता रखते हैं।

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने पीएम मोदी ने बाबा केदार की धरती से 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। प्रदेश सरकार इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला प्रभारी ऋषि कण्डवाल ने महाजन सम्पर्क अभियान के तहत आगामी दिनों में 14 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनके माध्यम से कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के सफल 9 वर्षों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने आगामी लोक सभा चुनावों को देखते हुए हर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को पार्टी कार्यक्रमों को गम्भीरता से लेते हए बूथ लेबल पर अपनी पकड़ मजबूत करने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव में पूरी विधानसभा में 51 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त करने का लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करना है। कार्यक्रम के जिला समन्वयक भारत भूषण भट्ट ने भी विधानसभा क्षेत्र में अभियान के लिए बनाई समितियों पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन विधान सभा संयोजक देवप्रकाश सेमवाल ने किया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, नपं ऊखीमठ अध्यक्ष विजय राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम कंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, आशुतोष किमोठी, सुमन जमलोकी, कुंवरी बर्त्वाल, श्रीनंद जमलोकी, रामचंद्र गोस्वामी, सतेन्द्र बर्त्वाल, गंभीर बिष्ट, रमेश भंडारी, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।






