कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मयाली बाजार में बांटी मिठाई
गढ़वाल लोकसभा से गोदियाल को प्रत्याशी बनाये जाने पर जताई खुशी,
जखोली। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं श्रीनगर के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने मयाली में ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खडगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के पक्ष में मत एवं समर्थन देने का आह्वान जनता से किया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240314-wa00411204471544552659055-1024x573.jpg)
जखोली ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने पर आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि गणेश गोदियाल बेदाग छवि के राजनेता हैं और कांग्रेस हाईकमान ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से जमीन से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ता को प्रत्याशी घोषित किया है। कहा है कि गणेश गोदियाल जुमलेबाजों व तानाशाह केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रचने में सफल होंगे। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि गणेश गोदियाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजन की बदौलत भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240314-wa00425850574640674731551-1024x576.jpg)
उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग विधानसभा सहित सम्पूर्ण गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के मतदाता इस बार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार, शोषण, सेना में अग्निवीर भर्ती के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़,प्रदेश में भू कानून,मूल निवास का मुद्दा सहित कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने सहित अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को भारी मतों से विजयी बनाकर संसद में गढ़वाल क्षेत्र की आवाज को बुलंद करने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने लोगों से भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240314-wa00428754422262520790768-1024x576.jpg)
इस मौके पर कांग्रेस रुद्रप्रयाग विधानसभा प्रभारी जिपंस विनोद राणा,पीसीसी सदस्य पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार,पूर्व जिपंस शांति भट्ट,कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट,मण्डल अध्यक्ष भगत सिंह पुण्डीर,अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष दिलवरी लाल, शर्मा लाल, पूर्व प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष महावीर पंवार, मनोहर ममगांई, हयात सिंह राणा, पूर्व प्रधान त्रिलोक रौतेला, कलम सिंह राणा, क्षेपंस प्रदीप रौथाण, कालिका प्रसाद भट्ट, गजेन्द्र भट्ट, पूर्व प्रधान महावीर रावत, वृजमोहन सकलानी, अर्जून सिंह राणा, केदार सिंह कठैत, धर्मपाल रावत,जगत प्रकाश,जय ओमप्रकाश, उत्तम पंवार, सुरेंद्र दत्त काला, जितेन्द्र प्रसाद सकलानी, सोहन लाल,उम्मेदसिंह, नरेन्द्र मेवाड़, प्रकाश परु, शूरवीर सिंह राणा, विजय सिंह पंवार कुरछौला, रमेश पंवार, क्षेपंस ज्ञान प्रकाश कोठारी, पूर्व प्रधान अषाढ़ सिंह राणा, पूर्व प्रधान मोहन लाल शाह, पूर्व प्रधान दूलब सिंह रावत आदि उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240314-wa00417118436332083365730-1024x573.jpg)