ब्राहमणों ने यजमानों के यहां जाकर जनेऊ किए वितरित
रुद्रप्रयाग में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर बहनों ने अपने भाईयों के हाथों पर राखी बांधकर उसके लंबे उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को तरह तरह के गिफ्ट भी दिए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/image_editor_output_image-94769242-1693491378813-1024x912.jpg)
रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर जिला मुख्यालय में बहनें सुबह नहा धोकर तैयार हो गई थी। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधा। तथा भाई की लंबी उम्र की कामना की। भाईयों ने बहन की रक्षा का संकल्प भी लिया। वहीं ब्राहमणों ने भी अपने यजमानों के यहां जाकर जनेऊ वितरित किए। जिसके बदले में यजमानों ने ब्राह्मणों को दक्षिणा दी। जिला मुख्यालय के साथ ही तिलवाडा, अगस्त्यमुनि, चन्द्रापुरी, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड, मयाली, जखोली, चोपड़ा व चोपता समेत कई स्थानों पर भी भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन धूमधाम के साथ मनाया गया।