प्रदेश के सर्वांगीण विकास के अलावा निराश्रितों की मदद में भी आगे सीएम धामी
निराश्रित एवं गरीब लोगों की बेटियों की शादी में भी मदद कर रहे हैं सीएम धामी
मुख्यमंत्री के सराहनीय कार्यों की जगह-जगह हो रही है प्रशंसा
रुद्रप्रयाग। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के साथ ही निराश्रित एवं असहाय लोगों की मदद भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री निराश्रित एवं असहाय लोगों की बालिकों की शादी में भी धनराशि देकर मदद कर रहे हैं। साथ ही जो बेटियां पढ़ना चाहती हैं, लेकिन आय के साधन न होने से पढ़ नहीं पा रही हैं, उनकी मदद के लिये भी सीएम धामी आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के इन कार्यों की चारों ओर सराहना भी हो रही है।

रुद्रप्रयाग जनपद के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत बैरांगना गांव निवासी श्रीमती सुनीता देवी निराश्रित महिला हैं। इनकी दो बेटियां हैं। जब इनकी बड़ी बेटी ढाई और छोटी बेटी एक साल की थी, तब इनके पति घर छोड़कर चले गये थे। तब से लेकर आज तक इनके पति का कही कुछ पता नहीं है। दो बेटियों का बोझ और परिवार में कोई कमाई करने वाला न होने के बावजूद किसी तरह सुनीता देवी ने अपनी दोनों बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करवाई। समाज के ताने-बानों की प्रभाव न करते हुये किसी तरह से समाज में अपनी पहचान बनाई। आगामी अक्टूबर माह में इनकी छोटी बेटी की शादी है। इन्होंने बेटी की शादी में आर्थिक मदद के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने इनकी पारिवारिक स्थिति को देखते हुये बेटी की शादी में पचास हजार रूपये की आर्थिक मदद की है। बेटी की शादी में मदद पाकर यह बेहद खुश हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस प्रकार के कार्यों की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। मुख्यमंत्री प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ ही गरीब एवं निराश्रित लोगों की मदद भी कर रहे हैं। गरीब बालिकाओं को छात्रवृत्ति देकर पढ़ाई करने में भी मदद कर रहे हैं।




