पैर फिसलने से नदी में बहा युवक
रुद्रप्रयाग। दिल्ली से मिनी स्विटजरलैंड चोपता घूमने आया एक युवक अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम स्थल पर अचानक पैर फिसलने से नदी में बह गया। युवक की खोजबीन में एसडीआरएफ, पुलिस एवं डीडीआरएफ के जवान जुटे हुए हैं। युवक का अभी तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है। युवक अपने दोस्त के साथ चोपता घूमने आया था।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230912-WA0084-1024x768.jpg)
चोपता से दिल्ली जाते समय रुद्रप्रयाग संगम में कशिश बहुगुणा उम्र 24 वर्ष पुत्र राजेश बहुगुणा हाल निवास दिलशाद गार्डन नई दिल्ली एवं सौरभ भंडारी पुत्र जसवंत भंडारी निवासी मयूर विहार फेस 3 नई दिल्ली दोनों दोस्त नहा रहे थे। दोनों मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं और दिल्ली से चोपता घूमने आए थे। संगम के पास नहाते वक्त पैर फिसल कर कशिश बहुगुणा नदी में बह गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन की जा रही है। पुलिस की ओर से परिजनों को कशिश के बहने की सूचना दी गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230912-WA0086-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230912-WA0087-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230912-WA0083-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230912-WA0088-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230912-WA0085-1024x768.jpg)