कालीमठ घाटी के 52 परिवारों पर मंडरा रहा खतरा
कोटमा और खोनू गांव के नीचे से हो रहा भूधंसाव
रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बरसात के बाद अब कालीमठ घाटी भी सुरक्षित नहीं है, जहां एक ओर गुप्तकाशी-चैमासी मोटरमार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं दूसरी ओर कोटमा और खोनू गांव के नीचे भी अब भूधंसाव हो रहा है। जिससे लगभग 52 परिवार के लगभग तीन सौ से अधिक लोगों के सिर पर खतरा मंडराने लगा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0007-1024x577.jpg)
जिपंस सदस्य विनोद राणा ने भूधंसाव के बाद कालीमठ घाटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्यायें भी सुनी। राणा ने बताया कि क्षेत्र में हाई वोल्डेज की झूल रही तारों को शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित करने या केबिल लगाने के लिए विद्युत विभाग को अवगत कराया गया है। शीघ्र ये झूल रही तारों को अन्यत्र स्थानांतिरत किया जायेगा। राणा ने बताया कि कालीमठ के निकट भैरव घाटी आदि स्थानों पर मार्ग बाधित था, जिसके लिए लोनिवि ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता को अवगत कराया गया है, जिसका संज्ञान लेते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से उक्त बाधित मार्ग को वाहन आवाजाही के लिये बहाल कर दिया है। राणा ने कोटमा और खोनू गांव में लगातार हो रहे भूधंसाव से जल्द राहत पाने के लिए सिंचाई विभाग से शीघ्र उक्त आपदाग्रस्त गांवों के सर्वेक्षण करके ट्रीटमेंट के लिए बजट आहरित करने की मांग की है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0017-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0011-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0022-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0015-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0012-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0013-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0006-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0010-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0004-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0003-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0002-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0005-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0016-576x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0014-576x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0009-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0008-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230821-WA0007-1-1024x577.jpg)