बाबा के दरबार पर हेली सेवा से पहुंचे 42,855 श्रद्धालु
रुद्रप्रयाग। देश-विदेश से केदारनाथ यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों को सुगमता से बाबा केदार के दर्शन कराने के उद्देश्य से हेली सेवाओं के माध्यम से अब तक 42,855 तीर्थ यात्रियों को दर्शन कराए जा चुके हैं। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न हेलीपैड पर उपलब्ध कुल 8 हेली कंपनियों पर पैनी नजर रखते हुए माॅनिटरिंग भी की जा रही है, जिससे तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी न हो

नोडल अधिकारी हेली सेवा एवं जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के आरंभ से गुप्तकाशी, फाटा, सीतापुर व शेरसी में कुल 8 हेली कंपनियों द्वारा श्रद्धालुओं को हेली सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें गुप्तकाशी से ट्रांस भारत व आर्यन द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए हेली सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी तरह फाटा से पवन हंस, ग्लोबल विक्ट्रा व थम्बी तथा शेरसी से हिमालयन क्रिस्टल एविऐशन व सीतापुर से ऐरो हेली कंपनी द्वारा सटल सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी हेली कंपनियों द्वारा अब तक कुल 7,550 सटल सेवाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हंै। हेली सेवा के माध्यम से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या 42,855 है, जबकि केदारनाथ धाम से हेली के माध्यम से वापस आने वाले यात्रियों की संख्या 41,679 है।
