रुद्रप्रयाग जिले में 1 लाख 94 हजार 342 मतदाता
केदारनाथ में 90 हजार 292 तो रुद्रप्रयाग विधानसभा में एक लाख 4 हजार 50 मतदाता
लोकसभा चुनाव संपंन कराने को लेकर प्रशासन की तैयारियां हुई तेज
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद की दोनों विधानसभाओं केदारनाथ एवं रुद्रप्रयाग में 345 मतदान केंद्र हैं तथा 362 मतदान स्थल हैं।
उन्होंने कहा कि जनपद की दोनों विधान सभाओं में 1 लाख 94 हजार 342 मतदाता हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240304-wa0076863292213138625724-1024x682.jpg)
केदारनाथ में 90 हजार 292 तो रुद्रप्रयाग विधानसभा में एक लाख 4 हजार 50 मतदाता हैं। दोंनों विधानसभा में महिला मतदाता 97767 तथा पुरूष मतदाता 96575 हैं। दोनों विधानसभा में सर्विस मतदाताओं की संख्या 5300 हैं, जिसमें महिला सर्विस मतदाता 34 तथा पुरूष सर्विस मतदाता 5266 हैं। जनपद की दोनों विधान सभाओं में 2310 दिव्यांग मतदाताओं की संख्या हैं, जिसमें केदारनाथ विधान सभा में 1079 तथा रुद्रप्रयाग में 1231 दिव्यांग मतदाता हैं। जनपद की दोनों विधान सभाओं में 80 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 3878 है, जिसमें केदारनाथ विधानसभा में 1818 तथा रुद्रप्रयाग में 2060 हैं। जनपद में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 5267 है, जिसमें केदारनाथ में 2422 तथा रुद्रप्रयाग में 2845 युवा मतदाता हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240304-wa00774651405826962697843-1024x682.jpg)
उन्होंने अवगत कराया है कि दोनों विधान सभाओं में 2 पोलिंग स्टेशन, 2 पीडब्ल्यूडी पोलिंग स्टेशन, 2 महिला पोलिंग स्टेशन तथा 1 यूनिक पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनपद की दोनों विधानसभाओं में 5 जोनल एवं 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं तथा 362 पीठासीन अधिकारी, 362 मतदान अधिकारी प्रथम, 362 मतदान अधिकारी द्वितीय तथा 362 मतदान अधिकारी तृतीय तैनात किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तथा कम प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों मे मतदान प्रतिशत बढाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाते हुए मतदान की शपथ भी दिलाई जा रही है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती एवं अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240304-wa00772547104038123939363-1024x682.jpg)