विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिय बंद हो गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पर्यटकों की संख्या कम रही। विश्व धरोहर फूलों की घाटी पिछले दिनों बर्फ से लकदक रही। विभिन्न प्रजाति के फूलों के लिए प्रसिद्ध इस घाटी में पर्यटकों भी बर्फ का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे। आज शुक्रवार 31 अक्तूबर को फूलों की घाटी पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई। इस वर्ष घाटी में 15934 देशी विदेशी पर्यटक पहुंचे, जिसमें विभाग को 3328050 की आय हुई। जबकि पिछले वर्ष घाटी में 19401पर्यटक पहुंचे थे,जिसमें विभाग को 3940850 की आय हुई थी। घाटी में अब फूल भी कम हो चुके हैं लेकिन इस बार समय से पहले हुई बर्फबारी से घाटी में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आई। इससे यहां के प्राकृतिक स्लोप और पहाड़ियां मनमोहक दृश्य बना रहा। स्थानीय टूर ऑपरेटर संजय सती का कहना है कि घाटी में इस बार समय से पहले बर्फबारी हुई, जिसके चलते घाटी में पर्यटक बर्फ देखने और उसका आनंद लेने के लिए पहुंचे। वहीं फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि बर्फबारी के बाद घाटी में हर दिन आठ से दस पर्यटक पहुंच रहे थे।
Trending
वाइब्रेंट विलेज योजना का दिख रहा असर, सीमांत क्षेत्रों में होटल और गेस्ट हाउस की संख्या बढ़ी
डेंगू वैक्सीन क्यूडेंगा: क्लीनिकल रिजल्ट और प्रभावशीलता
आदि शंकराचार्य के धर्मविचारों को समृद्ध करती चारधाम यात्रा, प्रधानमंत्री ने बताया सांस्कृतिक गौरव
यादों में जिंदा त्रासदी: पहलगाम हमला एक साल बाद
51 कुंतल फूलों से सजे केदारनाथ के कपाट, सुबह 8 बजे हुआ दिव्य दर्शन का आरंभ
बादलों के फटने से बढ़ी फ्लैश फ्लड की आवृत्ति, उत्तराखंड के नदी तटीय क्षेत्रों में बढ़ी दहशत
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के नियमों में होगा बदलाव, खेल मंत्री ने अधिकारियों को दिए संशोधन के निर्देश
देहरादून में उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, हर संदिग्ध वस्तु की होगी जांच
उत्तराखंड: विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से हुई बंद, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार घटी पर्यटकों की संख्या
- by News Desk
- Oct 31, 2025