नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आईएफएस अधिकारी पंकज कुमार की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रमुख सचिव (वन एवं पर्यावरण) आरके सुधांशु को अवमानना नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने 03 सप्ताह में उनसे जवाब मांगा हैं। आज मामले की सुनवाई न्यायमूर्ती पंकज पुरोहित की एकलपीठ में हुई। मामले के अनुसार उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने 04 सितंबर 2025 को अंतरिम आदेश जारी कर याचिकाकर्ता के संबंध में कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि इसके बावजूद भी राज्य सरकार ने 13 अप्रैल 2026 को याचिकाकर्ता के स्थानांतरण एवं नई तैनाती का आदेश जारी कर दिया। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह खंडपीठ के निर्देशों की अवहेलना है। याचिकाकर्ता की ओर से यह भी कहा गया कि उसकी ओर से शासन को प्रतिनिधित्व (रिमाइंडर) भी दिया गया, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अवमानना याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस मामले में भारतीय वन सेवा (कैडर) नियमों तथा सिविल सर्विसेज बोर्ड की अनिवार्य प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया।
Trending
परिवार की साजिश से हुई मां की हत्या, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
स्टार्टअप, महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय आर्थिक विकास में बैंकों की भूमिका होगी और मजबूत
प्रारंभिक जांच में दोषी पाया गया निलंबित कर्मचारी, बदरीनाथ पुलिस कर रही पूछताछ
रुद्रप्रयाग और टिहरी में बैंकिंग ऋण प्रणाली होगी सुदृढ़, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा
उत्तराखंड चुनाव 2027: केसी वेणुगोपाल की जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, जमीनी हकीकत का आकलन
देहरादून में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल बंद कर आपदा प्रबंधन टीमों को किया गया तैनात
चोपड़ा में आयोजित हुआ ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी,
भारी वर्षा को लेकर रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा,