Apr 22, 2026

पालिका ने किए पर्यावरण मित्रों को सुरक्षा उपकरण वितरित

post-img

रुद्रप्रयाग। नगर पालिका की ओर से पर्यावरण मित्रों को वर्दी, स्वास्थ्य आरोहण कीट एवं सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। पालिका अध्यक्ष संतोष रावत एवं अधिशासी अधिकारी हरेन्द्र चौहान ने पर्यावरण मित्रों को सामग्री वितरित की। अध्यक्ष रावत ने कहा कि पर्यावरण मित्र बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों की सफाई करते हैं। इनके द्वारा शहर की गंदगी को साफ किया जाता है। नालियों की सफाई की जाती है, जिससे कोई बीमारी ना हो। उन्होंने कहा कि पालिका का भी दायित्व बनता है कि पर्यावरण मित्रों का ख्याल रखा जाए। कार्यक्रम में सफाई निरीक्षक शिवराज सिंह, चन्द्रशेखर चौधरी, मनीष हेड, विपिन, रविन्द्र, अमन व अन्य पर्यावरण मित्र सहित अन्य मौजूद थे।