तीन फरवरी को 5 वर्षीय दक्ष को बनाया था निवाला,
ग्रामीणों में राहत के साथ डर बरकार
रुद्रप्रयाग। जिले के सिन्द्रवाणी क्षेत्र में देर रात्रि वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार के कैद होने से ग्रामीणों ने जरूर राहत की सांस ली है, लेकिन इलाके में पसरा खौफ अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि गुलदार गुरूवार देर रात्रि लगभग 10 हुआ। वन विभाग की टीम ने उक्त गुलदार की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून तथा पशुलोक ऋषिकेश भेजा दिया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सिन्द्रवाणी की घटना में यही गुलदार शामिल था या नहीं।
गौरतलब है कि इसी सिन्द्रवाणी गांव में 3 फरवरी को एक दिल दहला देने वाली घटना में पांच वर्षीय मासूम को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था। उस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया और तब से ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर हैं। घटना के बाद प्रशासन और वन विभाग की नींद टूटी और जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं वन विभाग की विभिन्न टीमों की ओर से क्षेत्र में गुलदार की धरपकड़ के लिए व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए, ट्रैप कैमरे लगाए गए तथा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कैमरा ट्रैप इसी अभियान के तहत गुरूवार को देर रात एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ।
उप वनाधिकारी अगस्त्यमुनि रेंज देवेंद्र सिंह पुण्डीर ने बताया कि पिंजरे में एक मादा गुलदार कैद हुआ, लेकिन यह स्पष्ट करना अभी जल्दबाजी होगी कि यही वही आदमखोर गुलदार है या नहीं। उन्होंने साफ कहा कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पकड़े गए गुलदार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। उन्होने बताया कि सिन्द्रवाणी क्षेत्र में अन्य स्थानों पर लगाए गए पिंजरे यथावत रखे गए हैं। साथ ही आधुनिक उपकरणों की सहायता से क्षेत्र में गुलदारों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। वन विभाग के कर्मियों की गश्त एवं सर्च अभियान निरंतर जारी है, ताकि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से रात्रि में बाहर न निकलने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन देने की अपील की।
वही दूसरी जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने प्रशासन को कड़े शब्दों में चेताया। कहा कि गुलदार के पकड़े जाने से राहत जरूर है, लेकिन जब तक फॉरेंसिक जांच से यह साबित नहीं हो जाता कि यही मासूम का कातिल है, तब तक खतरा टला नहीं माना जा सकता। एक बच्चे की जान गई है, अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को सुरक्षा और निगरानी और सख्त करनी होगी।” प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है, लेकिन ग्रामीणों का साफ कहना है। जब तक असली गुनहगार की पुष्टि नहीं होती, तब तक चैन की सांस नहीं ली जा सकती।
Trending
नई एसओपी, नई उम्मीद: उत्तराखंड के स्कूलों में अभिभावकों को अब नहीं झेलना होगा विशेष दुकान का दबाव
नियम 300 के प्रस्ताव पर बोले मुख्यमंत्री: जनसंख्या नियंत्रण विषय पर प्राप्त सुझावों का सरकार करेगी गंभीर अध्ययन
खाद्य पदार्थों में जहर के खिलाफ अभियान: नियमावली बनाकर रसायनों की पहचान करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता
जिलाधिकारियों को सुबोध उनियाल के निर्देश: गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए शुरू करें जिलों में सघन चेकिंग
राज्यपाल गुरमीत सिंह देंगे समापन संदेश: ऋषिकेश में 22 मार्च को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का होगा समापन
शिक्षक विहीन स्कूलों का क्या होगा? भर्ती नियमों में सख्ती के बाद उत्तराखंड के दुर्गम स्कूलों में बढ़ी चिंता
यूपीसीएल का बिजली संकट गहराया: पीपीए पर नियामक आयोग की रोक के बाद वैकल्पिक व्यवस्था करना हुआ चुनौतीपूर्ण
ईंधन और गैस अनियमितताओं पर प्रहार: उत्तराखंड में खाद्य विभाग के निरीक्षण से अवैध रिफिलिंग केंद्रों पर ताले
सिन्द्रवाणी में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, मासूम के कातिल की पुष्टि के लिए ’फॉरेंसिक जांच’ का इंतजार,
- by Praveen Singh
- Feb 06, 2026