नैनीताल। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज गुरूवार को चार दिवसीय दौरे पर नैनीताल जनपद पहुंचे हैं। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति दोपहर एक बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरे और वहां से कार से सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचे। कुछ देर सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद कोविंद भीमताल को रवाना हो गए। रात्रि विश्राम भीमताल में करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार की सुबह 10ः50 बजे वह भीमताल से रामगढ़ को रवाना होंगे। 11ः40 बजे वह रामगढ़ में श्री रामचंद्र मिशन हिमालयन आश्रम सतखोल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार और शनिवार को वह सतखोल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। आठ मार्च को कोविंद सुबह साढ़े दस बजे सतखोल से भीमताल होते हुए काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में पहुंचेंगे। यहां से वह पहले पंतनगर विश्वविद्यालय जाएंगे। बाद में वह पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां की गई हैं।
Trending
हर की पैड़ी और ललतारों सेतु के बीच गलियों का होगा सौंदर्यीकरण, कुंभ मेले के लिए प्रशासन हुआ सक्रिय
ईरान-इजरायल विवाद और धामी का सख्त रुख: प्रवासियों की सुरक्षा में कोताही नहीं, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
थारू समाज की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का जोश: सीएम धामी के बंगाल दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार
श्रीनगर में राजनाथ सिंह की हुंकार: उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में बुनियादी ढांचे के विकास पर साझा करेंगे रिपोर्ट
उत्तराखंड में स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल माहौल, 1,750 नए उद्यमों ने राज्य में दी दस्तक
न्यायालय में भी साक्ष्य नहीं माना जाएगा जनगणना डेटा, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और डेटा सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश
इवा आशीष श्रीवास्तव का बयान: सीएए प्रक्रिया सक्रिय, हरिद्वार में अमित शाह पांच लोगों को बनाएंगे भारत का अंग